Search

धनबाद: पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 23.5 प्रतिशत मतदान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुक्रवार 27 मई को सुबह सात बजे शुरू हो गया. निरसा और बलियापुर प्रखंड के सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई. गांव की सरकार बनाने में मतदाता बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं. कंट्रोल रूम के अनुसार अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है. मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. दिन के 9 बजे तक दोनों प्रखंडों में 23.5% मतदान हो चुका है. निरसा में 24.1% व गोविंदपुर में 22.9% मतदान हुआ है. उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में सुबह 9 बजे तक 17.33%, दूसरे चरण में 17.75% तथा तीसरे चरण में 21.6% मतदान हुआ था. 532 भवनों में निरसा के लिए 293 तथा गोविंदपुर के लिए 492 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं. निरसा में 57549 पुरुष, 53118 महिला तथा गोविंदपुर में 93346 पुरुष, 84611 महिला व 9 थर्ड जेंडर सहित 2 लाख 88 हजार 633 मतदाता हैं.

  सुबह 6 बजे से कंट्रोल रूम में सक्रिय हैं 15 कर्मी

[caption id="attachment_318504" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/control-dhn-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कंट्रोल रूम में अधिकारी और कर्मचारी[/caption] जिला मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में 15 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो तीन शिफ्ट में अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं.जिला नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0326-2311217 व 0326-2311807 है. साथ ही प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष का गठन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया है.

  नियंत्रण कक्ष में ये अधिकारी हैं सक्रिय

जिला नियंत्रण कक्ष से डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह, डॉक्टर सुजाता मुखर्जी, प्रतिमा दास, शंभू प्रसाद गुप्ता, अंशु कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, किसलय कांत, संजय सिंह, संजीव सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, सीनू मंडल, सोमनाथ प्रसाद, संदीप रजक, अरविंद ठाकुर, स्वपनेंदु भट्टाचार्य, अभिषेक बैनर्जी, तुषार कांति घोष, वासुदेव प्रसाद महतो सहित अन्य कर्मी लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट से फोन पर संपर्क कर मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी ले रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candle-march-taken-out-for-the-arrest-of-the-killers-of-the-lover-youth/">धनबाद

: प्रेमी युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए निकाला कैंडल मार्च [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//