Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वॉलीबॉल स्टेडियम में 23 वां समर वॉलीबॉल कैंप 4 जून से

Dhanbad : धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ व वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 23 वां समर वॉलीबॉल फिटनेस कैंप 4 जून रविवार से शुरू होगा.  कैंप वॉलीबॉल स्टेडियम धनबाद में  होगा, जो 11 जून को संपन्न होगा. यह जानकारी धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव व वॉलीबॉल प्रशिक्षक सूरज प्रकाश लाल ने दी. उन्होंने बताया कि कैंप में अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि इस कैंप में भाग लेने के लिए कॉलेज एवं क्लबों के इच्छुक खिलाड़ी भी 3 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कैंप के लिए 5 प्रशिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें वॉलीबॉल एनआईएस कोच राघव रश्मि, पंकज कुमार, अब्दुल रहमान व नीरज कुमार शामिल हैं. कैंप समाप्ति के बाद खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही