Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दो दिन से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हाउस‍िंग कॉलोनी के 24 परिवार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धबनाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-strict-action-will-be-taken-against-those-who-post-provocative-posts-on-social-media/">(Dhanbad)

हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले 24 से अधि‍क परिवारों के लोग पिछले दो दिनों से भूखे-प्‍यासे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. हाउसिंग बोर्ड के एक फैसले से इनका आशियाना उजड़ गया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हाउसिंग बोर्ड 2 दिनों में अब तक 2 दर्जन से अधिक घरों को अवैध करार देकर खाली करा दिया है. घरों में प्रशासन ने ताला जड़कर सील कर दिया है. सारे सामान घर के बाहर खुले में बिखरे पड़े हैं. झारखंड हाईकोर्ट का हवाला देकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने कई मकानों को अवैध बताकर खाली करा रहा है. बोर्ड का दावा है कि जिस जगह पर लोग रह रहे हैं वह हाउसिंग बोर्ड की जमीन है. वहां अवैध कब्जा कर मकान बनाकर लोग कई वर्षो से रह रहे हैं. हाईकोर्ट के आदेश पर घरों को खाली कराया जा रहा है.

महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा

अपना आशियाना छि‍नता देख लोगों ने बोर्ड की कार्रवाई का विरोध भी किया. सील करने के दौरान वहां रह रहे लोगों में खासकर महिलाओं ने जोरदार विरोध किया. लेकिन पुलिस के सामने इनकी एक नहीं चली. पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया. महिलाओं का कहना था कि वह कई दशकों से इस जमीन पर रहती आ रही हैं. यह जमीन उनके पुर्वजों को दान में मिली है. हाउसिंग बोर्ड गलत ढंग से उन्‍हें बेघर कर रहा है. बरसात के मौसम में वे लोग परिवार के साथ कहा जाएं.

बच्चों के साथ भूखे-प्‍यासे समय गुजार रहा परि‍वार  

[caption id="attachment_333014" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/seal1-300x182.jpg"

alt="" width="300" height="182" /> सील घर के बाहर समय गुजारते लोग[/caption] हाउसिंग कॉलोनी में अपने सील किए गए घर के बाहर बैठे परिवार के मुखिया भीम दास का कहना है कि वे पिछले 2 दिनों से उनका परिवार भूखे हैऋ घर के बाहर बैठकर समय गुजारने को मजबूर हैं. बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है. क्योंकि इनके स्कूल के बस्ते भी घर के भीतर ही सील हो चुके हैं. ऐसे में वे जाएं तो कहां जाएं.

न खाने का राशन, न सि‍र छुपाने के लिए छत

अपने आशियाने को टुकुर-टुकुर देख रही बुजुर्ग महिला मालती देवी की आंखों से आंसू छलक आए, उसने बताया कि इसी घर में दो पुश्‍त का समय गुजर गया. अब 70 वर्ष की उम्र में वह परिवार लेकर कहां जाएंगी. न तो रहने के लिए दूसरा घर है, और न ही खाने के लिए राशन,  तमाम चीजें घर के भीतर ही सील कर दी गई हैं. छोटे-छोटे बच्चों की भूख मिटाने के लिए आसपास के पड़ोसियों से मांग कर खाने का जुगाड़ कर रही है. लेकिन ऐसा कब तक चलेगा.

खुले आसमान के नीचे सोने पर बच्चों को लगता है डर

घर के बाहर बैठी छोटी बच्ची खुशबू ने बताया कि उसके खिलौने, पढ़ने के की कॉपी व किताबें घर के अंदर सील हैं. सोने के लिए बिस्तर भी नहीं है. रात में घर के बाहर खुले आसमान के नीचे सोने में डर लगता है.

ईई बोले- जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालक अभियंता अनूप सामंत ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अवैध घरों को खुद खाली कर देने की अपील की. कहा कि यदि लोग खुद से घर नहीं खाली करेंगे, तो हमारी टीम पुलिस के सहयोग से घर खाली कराएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-took-concrete-steps-to-reduce-pollution-pn-singh/">धनबाद

: प्रदूषण कम करने के लिए ठोस कदम उठाए बीसीसीएल- पीएन सिंह   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही