Katras : कतरास (Katras) भटमुरना स्थित आकाशकिनारी कोलियरी कार्यालय के निकट बजरंगबली मंदिर में गुरुवार 20 अप्रैल को 24 घंटा अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. अखंड हरि कीर्तन के पूर्व विद्वान पंडित अजय पांडे एवं चंद्रदेव पांडे ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस आयोजन में बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक जीसी साहा, अपर महाप्रबंधक यूके सिंह,परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार, मैनेजर अमित कुमार, अभियंता योगेश कुमार, मजदूर नेता रणधीर ठाकुर, अशोक सिंह, जितेंद्र पांडे, तरुण राठौर,अशोक ओझा, हिमांशु सिंह वसंत ओझा, कृपा शंकर द्विवेदी, अमृत, जयप्रकाश, दीपू बाबा,चंदन चावड़ा, संतोष सिह सोहन ठाकुर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: भटमुरना बजरंगबली मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू
Last Updated: Apr 20, 2023 12:00 AM (IST)