Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सड़क, नाली एवं साफ सफाई के लिए 24 घंटे का उपवास शुरू

Putki : सड़क, नाली एवं साफ सफाई सहित 5 सूत्री मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए धनबाद प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री गुड्डू वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार 23 मई को पश्चिमी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर 24 घंटे का उपवास शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि मुनीडीह क्षेत्र में विगत कई वर्षों से सड़क, नाली एवं साफ सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाने की वजह से कॉलोनी वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. चीप हाउस एवं शास्त्रीनगर की कॉलोनियों में सड़क काफी जर्जर अवस्था में है. कॉलोनी के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिसका उठाव भी नहीं हो रहा है. इसी तरह नाली की सफाई नहीं होने से घरों में गंदा पानी घुस रहा है एवं पानी सप्लाई की पाइप नाली के अंदर से गुजर रही है, जिससे   नाली का गंदा पानी भी घर में आता है. शौचालय का चेम्बर पूरी तरह ब्लॉक होने की वजह से सामान्य नाले में ही शौचालय का मल बहाया जा रहा है, जिससे बच्चों एवं बडे बुजुर्गों में बीमारी के फैलने का डर लगा रहता है. उन्होंने कहा की समस्यायों पर ध्यान दिलाने व उचित कदम उठाने की मांग करते हुए 24 घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही