Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू

Advertisement
Advertisement

21 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद प्रज्ज्वलित करेंगे पच्चीस सौ दीप

Jharia : जय सिया राम, जय जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान के जयकारों से गुरुवार 20 जुलाई को झरिया शहर गूंज उठा. बाबा नायक सेवा समिति की ओर से बिहार बिल्डिंग के समीप 24 घंटे अखंड पाठ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. कलश यात्रा बिहार बिल्डिंग से निकली, जो लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, चार नंबर, धर्मशाला रोड, लाल बाजार होते हुए पुनः बिहार बिल्डिंग के समीप अनुष्ठान स्थल पहुंची. कलश यात्रा में 108 महिला व युवतियों ने चार नंबर मोड़ स्थित मां मंगला चंडी मंदिर से कलश में जल भरा व कर नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पर स्थापित किया पुजारी भिखारी जी महाराज ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य लाभ, सुख शांति और महामारी की जल्द समाप्ति की कामना लेकर यह अनुष्ठान किया जा रहा है. अखंड पाठ की शुरूआत हो गया है, जो कल पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं की ओर से पच्चीस सौ दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा. इस मौके पर यजमान संजय गुप्ता, विजय साव, श्रीकांत पांडेय, शिवम साव समेत समिति के कई सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही