Search

 
 
 

धनबाद:  कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूर्व बेकारबांध पोलटेक्निक रोड स्थित ब्लेसिंग बैंक्विट में चार दिवसीय 24 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ व श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा तथा विराट दीप यज्ञ का का शुभारंभ 18 अप्रैल मंगलवार को कलश शोभायात्रा से हुआ. कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया. कलश यात्रा में नशा उन्मूलन, पर्यावरण संतुलन, साहित्य एवं अहिंसा परमोधर्म, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की झांकी भी शामिल थी.  गुरु देव पंडित राम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा एवं मां गायत्री की तस्वीर के साथ रथ चल भी रहा था. कलश यात्रा में शामिल लोग गायत्री मंत्र, संगीत एवं गायत्री माता की जय, परम पूज्य गुरुदेव की जय,परम वंदनीय माता की जय,अत्याचार का अंत हो, दहेज प्रथा बंद हो आदि नारे लगाते चल रहे थे. जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शर्बत आदि की भी व्यवस्था की गई थी. कलश शोभायात्रा सिटी सेंटर, एसएसएलएनटी कॉलेज, कचहरी रोड होकर डीआरएम मोड होते हुए बेकारबांध तालाब पहुंची, जहां हरिद्वार से पधारे परमेश्वर साहू, टोली नायक विनोद कुमार  (सहायक) सोमारु, हुकुमचंद के मंत्रोच्चारके साथ कलश में जल उठाया गया. इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां परिक्रमा के बाद कलश स्थापित किया गया .यज्ञ को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. कलश यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ ही चार दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया, जो 21 अप्रैल तक चलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभूति शरण सिंह, अरविंद कुमार, सुमन धारी शर्मा, सतीश सिंह, कुमार विशु, उपेंद्र शर्मा, उपेंद्र लाल दास, संयुक्ता देवी, नरेश भाट, एके शर्मा आदि जुटे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही