Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : यादवपुर विवि के 24 विद्यार्थियों ने किया मुनिडीह कोयला खदान का भ्रमण

Putki : पश्चिम बंगाल की यादवपुर यूनिवर्सिटी के एमएससी जियोलॉजी डिपार्टमेंट के दो दर्जन विद्यार्थियों ने 20 जनवरी को एशिया की सबसे गहरी भूमिगत कोयला खदान का भ्रमण किया. खदान की गतिविधियों को देखा व परखा. टीम खदान के 16 नंबर लौंगवाल सिस्टम के फेस में संचालित कोयला कटिंग की प्रक्रिया को भी देखा. खदान में कोयला उत्पादन, फॉल्ट, डायक और प्रेषण के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की. कोलियरी मैनेजर सुनील कुमार पांजा ने गाइड की भूमिका निभाई. टीम में सुष्मिता भौमिक, सुभ्यान मंडल, शबनम यासीन, सुदक्षिणा सिन्हा, सुमन घोष, सृजिता दास, देवज्योति दास, मेघा सरकार, पॉलोमी दत्ता, अदिति घोष, सृजिता विश्वास, श्यामोटिक पाल, प्रीतम वैद्य, सौविक दुया, अर्पण पात्रा, श्रेया दत्ता, सुशोवान शहाना, सुदेव महतो, सौमिक मुखोपाध्याय, संगिता पाल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jdus-youth-dialogue-program-on-karpuri-jayanti-kheeru-mahto-will-participate/">धनबाद

: कर्पूरी जयंती पर 24 को जदयू का युवा संवाद कार्यक्रम, खीरू महतो लेंगे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही