Search

 
 
 

धनबाद : एनसीसी 36 झारखंड बटालियन के 25 कैडेट्स को मिला प्रमाण पत्र

 
Dhanbad : एनसीसी 36 झारखंड बटालियन धनबाद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. एनसीसी बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल हर्ष सेठी द्वारा गुरु नानक कॉलेज में एनसीसी के `सी` परीक्षा में उत्तीर्ण 25 कैडेट्स को प्रमाण पत्र दिया गया, जिसमें 36 एनसीसी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शंकर दयाल सिंह, गुरु नानक कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट संजय कुमार सिंह एवं बटालियन प्रशिक्षण अधिकारी मौजूद थे. गुरु नानक कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि आज 36 एनसीसी बटालियन को `सी` एग्जाम में उत्तीर्ण कैडेट को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें  अंकित कुमार ठाकुर ने आरडी किया था, उन्हें ए ग्रेड़ का बाकी सभी कैडेट को बी ग्रेड तथा दो लोगों को सी ग्रेड दिया गया. इससे एनसीसी कैडेट में काफी उत्साह और जुनून है. आगे भी निरंतर एनसीसी कैडेट नियम और अनुशासन में उत्कृष्ट रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही