Search

 
 
 

धनबाद : गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह से वंचित रह गए निरसा के 25 बच्चे

 
Maiothon : गरीब व मेघावी छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए झारखंड सरकार की गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में निरसा के करीब 25 बच्चे भाग नहीं ले सके. कार्यक्रम का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत मैदान में सोमवार को काय गया था. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लाभुक बच्चों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया. लेकिन धनबाद जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते निरसा विधानसभा के 25 बच्चे कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाये. जबकि सरकार ने जिले के डीसी को निर्देशित किया था कि हर हाल में लाभुक बच्चों को कार्यक्रम में ले जाना है. बच्चों के जाने-आने का पूरा खर्च सरकार को वहन करना था. बावजूद इसके बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने धनबाद मुख्यालय में चार बसों की व्यवस्था की थी, लेकिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन बच्चे धनबाद कैसे पहुंचेंगे, इसका कोई इंतजाम नहीं किया था, जिसके कारण निरसा, एग्यारकुंड व कलियासोल प्रखंड के बच्चे रांची नहीं जा सके. लाभुक बच्चों ने बताया कि एक तो जिला मुख्यालय जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी और अहले सुबह पांच बजे तक पहुंचने को कहा गया था. जबकि क्षेत्र से उतनी सुबह ट्रेन व बस से जाने की व्यवस्था नहीं है. रिजर्व वाहन का खर्च 1500 रुपए वहन करना उनके वस में नहीं था. इसलिए चाहकर भी वे लोग नहीं जा सके. इस संबंध में निरसा के बीपीएम (शिक्षा विभाग) पवन महतो ने कहा कि पंचायत व प्रखंड स्तर पर बस या अन्य गाड़ी की व्यवस्था करने का कोई निर्देश नहीं मिला था. कोई फंड की भी व्यवस्था नहीं की गयी थी. निरसा, कलियासोल व एग्यारकुंड प्रखंड के कुल 55 लाभुक बच्चों में से केवल 30 ही धनबाद पहुंच पाये. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-modified-vehicles-are-roaming-on-the-roads-officials-are-silent-public-is-worried/">धनबाद

: सड़कों पर फर्राटा भर रही मॉडिफाइड गाड़ियां, अधिकारी मौन, जनता परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही