Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

Dhanbad : मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड ने जोड़ाफाटक स्थित शक्ति नर्सिंग होम में 7 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चले शिविर में संस्था के 25 लोगों ने रक्तदान किया. मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष जीतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए यह शिविर लगाया गया. इससे आपात स्थिति में खून की कमी झेल रहे गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी. शिविर को सफल बनाने में एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके सिंह, शक्ति नर्सिंग होम के डॉ दिनेश गिनदौड़िया व उनकी टीम का अहम योगदान रहा.मौके पर मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार, उपाध्यक्ष राजेश रिटोलिया, महासचिव अरविंद संथालिका, महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही