Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल का 25 प्रतिशत विनिवेश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : जमसं

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बीसीसीएल के पच्चीस प्रतिशत विनिवेश की खबर सुनकर ही मजदूरों का आक्रोश भड़क उठा है. जमसं ने मंगलवार 31 मई को सभा आयोजित कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है. बस्ताकोला एरिया नौ की विकट्री कोलियरी में मजदूरों ने सभा में विनिवेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभा की अध्यक्षता कर रहे जमसं के क्षेत्रीय सचिव रूद्रप्रताप सिंह और अध्यक्ष अनिल नोनिया ने कहा कि किसी भी कीमत पर बीसीसीएल का विनिवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जमसं के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के आदेशानुसार हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पूरे बीसीसीएल में विनिवेश के प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा. कहा कि इस विनिवेश से बीसीसीएल प्रबंधन के नापाक मंसूबे दिखने लगे हैं. उन्होंने कहा कि जब बीसीसीएल को करोड़ों का मुनाफा हुआ है तो आखिर क्या वजह है कि पच्चीस प्रतिशत विनिवेश करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जेबीसीसीआइ की बैठक में महामंत्री सिद्धार्थ गौतम विनिवेश का विरोध करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-third-and-fourth-phase-of-counting-till-noon-five-candidates-for-the-post-of-chieftain-won/">धनबाद:

तीसरे और चौथे चरण की मतगणना में दोपहर तक मुखिया पद के पांच प्रत्याशी विजयी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही