Search

 
 
 

धनबाद : शहर में लाइन लॉस 25 प्रतिशत, बिजली चोरी करनेवालों पर होगी एफआइआर

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) मिश्रित भवन स्थित बिजली जीएम सभागार में जीएम हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में धनबाद सर्कल की मासिक रेवेन्यू समीक्षा बैठक हुई. बिजली चोरी पर जीएम सख्त दिखे . उन्होंने बताया कि बिजली चोरी अधिक होने के कारण शहर में लाइन लॉस 25 प्रतिशत हो गया है, जो तय मानक से काफी ज्यादा है. उन्होंने बिजली चोरी करने वालों पर रेड अभियान चलाकर एफ आइआर दर्ज करने का आदेश दिया.  बैठक में शहरी क्षेत्र में 5000 से ज्यादा बिजली बिल का बकाया रखने वाले और ग्रामीण क्षेत्र में 2 हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने के अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

  मासिक रेवेन्यू में हुई 3 करोड़ की बढ़ोतरी

बिजली जीएम के  सख्त रवैये से धनबाद एरिया बोर्ड का जुलाई महीने में मासिक रेवेन्यू 48 करोड़ से बढ़कर 51 करोड़ रुपया हो गया है . मालूम हो कि कम बिलिंग को लेकर सहायक अभियंता से कार्यपालक अभियंता स्तर के अधिकारी को विभाग  द्वारा शो कॉज किया गया था. बैठक में धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी, गोविंदपुर के मृणाल गौतम हीरापुर के सहायक अभियंता इरफान खान एवं एजेंसी के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही