Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में सेमेस्टर फाइव के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर फाइव के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय पिछले दिनों कुलपति डॉ. शुकदेव भोई की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया. बता दें कि विवि के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर फाइव की परीक्षा में देरी हो रही है. सेमेस्टर काफी लेट हो चुका है. विश्वविद्यालय प्रशासन सेमेस्टर को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में सेमेस्टर फाइव की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में लेने की योजना है. इसको लेकर ही सिलेबस में कटौती की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही