Search

 
 
 

धनबाद : मुनिडीह के भटिंडा फॉल पर 25 हजार लोगों ने मनाया नए साल का जश्न

 
Putki : नए साल पर मुनिडीह का भटिंडा फॉल सैलानियों से गुलजार रहा. फॉल पहुंचे करीब 25 जहार लोगों ने साल 2023 का अभिनंदन किया. परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक का जमकर आनंद उठाया. चट्टानों के बीच से बहते झरने और प्रकृतिक सौंदर्य से सभी चेहरे खिल उठे. धनबाद के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे. कोलकाता से बस पर सवार होकर 100 से ज्यादा सैलानी आए थे. फॉल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. झरना के निकट लोगों को जाने से रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पार्किंग के नाम पर कुछ लोग वाहनों से 20 से 100 रुपया तक वसूल रहे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thousands-of-tourists-arrived-for-picnic-on-topchanchi-lake/">धनबाद

: तोपचांची झील पर पिकनिक मनाने पहुंचे हजारों सैलानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही