Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तीन दिन से लापता है 25 वर्षीय युवक, मां ने थाना में लगाई खोजने की गुहार

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी महुलटांड़ बस्ती निवासी स्व दीपलाल हेंब्रम का 25 वर्षीय इकलौता पुत्र दिनेश हेंब्रम विगत रविवार 29 मई से लापता है. इस संबंध में लापता युवक की मां भवानी हेंब्रम ने मंगलवार 31 मई को बलियापुर थाना में सनहा दर्ज कराकर अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है. लापता युवक के परिजनों का कहना है कि दिनेश के घर नहीं लौटने पर सगे संबंधियों संग काफी खोजबीन की गई. लेकिन उसका पता नहीं चला. दोस्तों से पता चला कि विगत रविवार को वह उन लोगों के साथ रखितपुर स्टेशन के समीप मैदान में बैठकर गपशप कर रहा था. फिर वह वहां से चला गया. इसके बाद दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला. दिनेश की बीसीसीएल में नौकरी लगने वाली थी. वह मुनिडीह में अपरेंटिसशिप कर रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sp-reached-jorapokhar-police-station-took-stock-of-the-cases-of-harijan-act/">धनबाद:

एसपी पहुंची जोरापोखर थाना, हरिजन एक्ट के मामलों का लिया जायजा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही