Search

 
 
 

धनबाद :  बैंकमोड़ चैम्बर कार्यालय में बूस्टर कैंप के दूसरे दिन 250 लोगों ने लिया टीका

 
 Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा लगाए गए तीन दिवसीय कोविड-19 बूस्टर डोज कैंप में दूसरे दिन शनिवार 23 जुलाई को भी डोज लेने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. कैम्प में 250 लोगों ने टीका लगवाया. कैंप तीसरे दिन यानी रविवार को भी जारी रहेगा. बैंकमोड़ चैम्बर के सेक्रेटरी प्रमोद गोयल ने बताया कि भारी संख्या में लोग कैंप पहुंच रहे हैं. एक दिन पहले 270 लोगों ने वैक्सीन लिया तो दूसरे दिन 250 लोगों ने टीके लगवाए हैं. कैंप को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिले में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत ये बूस्टर डोज का पहला कैंप है. कैंप में लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे एहतियात और सिस्टम के साथ लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है. इस कैम्प में अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, महासचिव प्रमोद गोयल, वरीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जोशी, प्रेम गंगेसरिया, नरेश खेरिया, बंटी चक्रवर्ती , अनिल अग्रवाल, संजय लोधा, अमर कुमार, ललित जगनानी , स्वास्थ्य विभाग से बसंती देवी ANM सूरज कुमार, DO का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही