Search

 
 
 

धनबाद: बांदरचुआं के मां काली फ्यूल्स कोक भट्ठा में 250 टन कोयला एवं ट्रक जब्त

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) कालूबथान ओपी क्षेत्र के बांदरचुआं के सोगेडीह टोला स्थित मां काली फ्युल्स कोक भट्ठा में विगत मंगलवार 14 जून की देर रात निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार, कालूबथान ओपी प्रभारी प्रदीप राना एवं बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 250 टन स्टीम कोयला जब्त किया. छापामारी के दौरान रास्ते से ट्रक संख्या बीआर 2 एम 2133 पर लदे लगभग दस टन पोड़ा कोयला भी बरामद कर कालूबथान ओपी लाया गया. 250 टन स्टीम कोयला को भट्ठा में ही रख कर कागज़ात की जांच चल रही है. कालूबथान ओपी प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि कोक भट्ठा में मिला 250 टन स्टीम कोयला के कागजात भट्ठा मालिक ने पेश किये हैं, जिसकी जांच की जा रहा है. ट्रक पर लदे दस टन पोड़ा कोयला के मामले में ट्रक मालिक एवं चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-axis-bank-atm-machine-stolen-recovered-in-few-hours/">गिरिडीह

: एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन की चोरी,कुछ ही घंटे में बरामद [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही