Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा के बैजना एवं एग्यारकुंड प्रखंड के आमकुडा पंचायत में बुधवार 12 अक्टूबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया. बैजना शिविर में 252 आवेदन मिले और उनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए 122 मामलों का निष्पादन किया गया. एग्यारकुंड के आमकुंड़ा में 351 आवेदन मिले, जिनमें 141 का निष्पादन किया गया. दोनों प्रखंडों के बीडीओ ने बताया कि शेष आवेदन विचाराधीन हैं. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
धनबाद: निरसा के बैजना में मिले 252आवेदन, निष्पादन 122: एग्यारकुंड में मिले 351 आवेदन, निष्पादन 141
Last Updated: Oct 12, 2022 12:00 AM (IST)