Search

 
 
 

धनबाद: सिद्ध चक्र महामंडल विधान के छठे दिन 256 अर्घ्य चढ़ाए गए

 

मटकुरिया जैन मंदिर में 256 मंत्रों के साथ पूरा हुआ अनुष्ठान

Dhanbad : मटकुरिया रोड स्थित जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्रमहामंडल विधान के छठे दिन एक जुलाई को 256 अर्घ्य चढ़ाए गए. जिसमें जल, चंदन, चावल, अक्षत, पुष्प, नैवैद्य, दीप, धूप को शामिल कर सभी को अलग दो सौ छप्पन बार चढ़ाया गया. 256 श्रीफल समर्पित किए गए. इस अनुष्ठान में हज़ारीबाग़ से पंडित दीपक जी व पंडित सौरव भैयाजी चतरा से पधारे हैं. उन्होंने 256 मंत्रों का उच्चारण किया. मंत्रोच्चार में भी अग्रिम रूप से पुष्पा पांड्या एवं मनोज, एस पी जैन ने भी सहयोग दिया. अनुष्ठान में स्वामलता जैन, संजय जैन, बबिता, नीरज जैन, प्रदीप जैन, मनीष जैन, मनीष जैन, बॉबी, मनीष जैन, मनोज जैन, पीयूष जैन, बुलबुल आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही