Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर में एनएच किनारे गुमटी से 26 बोतल अवैध शराब जब्त

 
Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर थाना पुलिस ने शनिवार को रतनपुर में जीटी रोड (एनएच-2) किनारे एक गुमटी से 26 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की. पुलिस ने कापासारा निवासी गुमटी संचालक गोस्टो कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी रुस्तम अली ने बताया कि गुमटी की आड़ में अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी. गुमटी संचालक गोस्टो कुमार मंडल विभिन्न ब्रांडों शराब लाकर बेचता था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर शराब जब्त कर ली. गोस्टो कुमार मंडल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी में एसआई रविरंजन पांडे, दिनेश कुमार मेहता, संतोष कुमार, विजय श्रीवास्तव शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए इलाके में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-names-of-66-candidates-released-in-bjps-first-list-many-names-including-babulal-sita-soren-champai-and-babulal-soren/">BREAKING

: भाजपा की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों का नाम जारी,बाबूलाल,सीता सोरेन,चंपाई व बाबूलाल सोरेन समेत कई नाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही