Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केएफएस के 52 लोगों पर 26 लाख बिजली बिल बकाया, जमा नहीं किया तो होगा केस

Maithon : बिजली विभाग की मुगमा शाखा के सहायक अभियंता निरंजन कुमार ने 11 जनवरी को केएफएस कॉलोनी के 52 वैसे लोगों की सूची जारी की, जिन पर 26 लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है. सूची में मजदूर संगठनों व राजनीतिक दलों के नेता, मुखिया, वकील, कोयला माफिया आदि भी शामिल हैं. सहायक अभियंता निरंजन कुमार व कनीय अभियंता केडी प्रजापति ने बताया कि अगर बकायेदारों ने खुद बकाया का भुगतान जल्द नहीं किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. छापेमारी कर बिजली कनेक्शन काटा जाएगा. प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना सहित बकाए की वसूली की जाएगी. बकायेदारों में सुधा श्रीवास्तव, बहादुर तांती, पीएस हाजरा, यदुनंदन मेहता, रामदयाल ठाकुर, नीलकंठ बीमाह, सत्येंद्र कुमार, दशरथ विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, मुनीर खान, चंद्रदीप प्रसाद, महेश सिंह, जीतेंद्र कुमार मिश्रा, जयशंकर शर्मा, रामबली, रामवृक्ष यादव, छोटेलाल, वासुदेव घटक, मुन्ना कुंवर, परमेश्वर ठाकुर, रमेश कुंडू, रतन यादव, डीएन पाठक, रवींद्र नाथ मुखर्जी, जीतेंद्र कुमार आद शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dheeraj-became-unopposed-president-of-gomo-chamber-pankaj-secretary/">धनबाद

: गोमो चैंबर के धीरज बने निर्विरोध अध्यक्ष, पंकज सचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही