Maithon : डीवीसी श्रमिक यूनियन ने 5 अप्रैल को दिल्ली एवं 28 मार्च को धनबाद में प्रस्तावित मजदूर किसान संघर्ष रैली के समर्थन में 24 मार्च को मैथन ऑटो स्टैंड में नुक्कड़ सभा की. सभा की अध्यक्षता करते हुए सीटू नेता संतोष घोष ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया. कहा कि सरकार को किसानों के फसलों का उचित मूल्य व असंगठित मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपए देनी ही होगी. इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जरूरतमंदों को राशन का आंवटन बरकरार रखना होगा. वक्ताओं ने महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारों को रोजगार देने और सरकारी उद्योगों का निजीकरण नहीं करने की मांग की. यूनियन नेताओं ने आमजनों से दलगत भावना से ऊपर उठकर दोनों रैलियों को समर्थन देते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. मौके पर मौजूद लोगों के बीच मांगपत्र की प्रतियां भी बांटी गईं. सभा को गणेश धर, निशीत मुखर्जी, धर्मदेव सिंह, केके त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर विनय गोस्वामी, पी कविराज, सुदामा शर्मा, लालजीत चटर्जी, बीआर मजूमदार, कार्तिक घोष, गौरव चक्रवर्ती, शाबिर बास्की, सुमोना लाहिरी, अपर्णा रुद्रा, अनीता महतो, सोना चक्रवर्ती, अनुराधा सिन्हा, कुमारी सपना, छबि धर, संजय कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-burnt-effigies-of-pm-modi-and-amit-shah-in-protest-against-rahuls-sentence/">धनबाद
: राहुल को सजा के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी व अमित शाह का पुतला [wpse_comments_template]
धनबाद : असंगठित मजदूरों को 26 हजार रु. न्यूनतम मजदूरी दे सरकार- संतोष घोष

Leave a Comment