Dhanbad : धनबाद
(Dhanbad) के पुराना बाजार जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर का 26वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 फरवरी को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ आरंभ हुआ. पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंदिर प्रांगण में बने मंडपशाला में सुबह नौ बजे पूजा अर्चना शुरू हुई. इसके बाद माता रानी के दरबार में पूजा की गई. मुख्य यजमान अशोक अरोड़ा ने पत्नी संग पूजा की. पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में आचार्यगण पूजन-अनुष्ठान कर रहा रहे हैं. इस विशेष अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यज्ञ मंडप को विशेष तौर पर सजाया गया है. भजन-कीर्तन बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पुजारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव के दौरान पांच दिनों तक माता रानी के मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की जाएगी. दूसरे दिन गुरुवार को माता लक्ष्मी नारायण और राधा कृष्ण का पूजन होगा. तीसरे दिन हनुमान जी की और चौथे दिन बटुक भैरव शंकर भगवान का पूजन-अनुष्ठान होगा. अंतिम दिन माता रानी को 1000 ओड़हुल फूल अर्पित कर विशेष पूजन किया जाएगा .
19 को निकलेगी भव्य प्रभातफेरी
वर्षगांठ पर 19 फरवरी को प्रभातफेरी निकाली जाएगी. सुबह 5 बजे मंदिर प्रांगण से प्रभातफेरी आरंभ होकर जोड़ाफाटक, धनसार, बैंकमोड़, पुराना बाजार पानी टंकी, हावड़ा मोटर रोड होते हुए वापस शक्ति मंदिर पहुंचेगी. 20 फरवरी को भंडारा के साथ महोत्सव का समापन होगा. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसपी सोंधी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, विपिन अरोड़ा, अशोक भसीन, सचिव अरुण भंडारी सहित पूरे कमेटी के सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-sindri/">धनबाद : सिंदरी में बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment