Search

 
 
 

धनबाद: रागिनी सिंह के सामने 277 मजदूर जमसं में हुए शामिल

 
Jharia : झरिया के बस्ताकोला स्थित विक्ट्री कोलियरी काली स्थान प्रांगण में शनिवार 10 जून को जनता श्रमिक संघ ने स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह मौजूद थी. मजदूरों ने उन्हें माला पहना कर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेंशन परिवार मजदूरों के हर सुख-दुख में तत्परता के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा. मजदूरों के हित में किसी भी परिस्थिति का पूर्व विधायक संजीव सिंह ने सदैव डट कर सामना किया है. उनके उद्देश्य को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. यही कारण है कि जनता श्रमिक संघ में लगातार मजदूरों का जुटान हो रहा है. विक्ट्री कोलियरी के मजदूरों की समस्या के निदान के लिए बीसीसीएल के सीएमडी से बातचीत की जाएगी. इस अवसर पर जनता श्रमिक संघ में 277 मजदूर शामिल हुए. समरोह की अध्यक्षता अनिल नोनिया ने की.  अभिषेक सिंह की भी अहम भूमिका रही. मंच संचालन राजेश कुमार पांडेय ने व धन्यवाद ज्ञापन धर्मेन्द्र सिंह ने किया. अनिल नोनिया ने कहा कि मजदूरों में जनता श्रमिक संघ के प्रति विश्वास और समर्पण बढ़ा है. नतीजा है कि मजदूर भारी संख्या में संघ से जुड़ रहे हैं. समारोह में दिनेश पासवान, राजेश कुमार पांडे, उपेंद्र तिवारी, पंकज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही