Search

 
 
 

धनबाद: एफवाईयूजीपी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए बनाए गए 28 केंद्र

 

बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक ने जारी किया नोटिफिकेशन

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग ने फाइव ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूजीपी) के अंतर्गत संचालित यूजी सेकंड सेमेस्टर का सेंटर लिस्ट जारी कर दिया है. निर्धारित केंद्रों पर सामान्य यूजी समेत वोकेशनल कोर्सेज बीबीए, बीसीए, बायोटेक, ईवीएस, बीएससी, बीए-बीएससी, सीएस की भी परीक्षाएं शुरू होंगी. परीक्षाएं 7 जुलाई से शुरू होंगी. सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग ने धनबाद और बोकारो में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. परीक्षा केंद्र की बाबत परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने एक जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही