Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कल्याण गुरुकुल के 28 छात्रों को चेन्नई की कंपनी में मिली नौकरी

Maithon : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से कौशल विकास योजना के तहत संचालित कल्याण गुरुकुल मैथन में प्रशिक्षित 28 विद्यार्थियों को चेन्नई की कंपनी टीआई मेटल फोर्मिंग में नौकरी मिली है. शनिवार को कल्याण गुरुकुल में समारोह आयोजित कर इन प्रशिक्षुओं को विदायी दी गई. अतिथियों व गुरुकुल के प्रशिक्षकों ने सभी युवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की. प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि गुरुकुल में अभी तक 725 छात्रों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न कंपनियों में नियोजित किया जा चुका है. नए सत्र के लिए 15 अप्रैल से नामांकन जारी है. मेंढ़ा पंचायत के मुखिया मनोज राउत ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षुओं को चेन्नई के लिए रवाना किया. समारोह में अमित कुमार बारिक, मितेनचंद्र सेन, दशरथ सहित प्रशिक्षित छात्रों के परिजन मौजूद, प्रशिक्षक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-accused-absconding-for-years-arrested-sent-to-jail/">गिरिडीह

: वर्षों से फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही