Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ‘मन का मिलन’ पखवाड़ा में 29 वादों का निपटारा

Dhanbad : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राम शर्मा के निर्देश पर आयोजित ‘मन का मिलन’ पखवाड़ा का बुधवार 14 जून को समापन हो गया. इस संबंध में अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव निताशा बारला ने बताया कि ‘मन का मिलन’ पखवाड़ा 29 मई से शुरू हुआ और 14 जून 2023 तक चला. इस कार्यक्रम के माध्यम से धनबाद जिले के कुल 9813 लोगों को विभिन्न कानूनों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान 119 आवेदन आए, जिनमें 29 वादों का निपटारा किया गया. मध्यस्थता केंद्र मे दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान किया गया. वादी और प्रतिवादी दोनों ही पक्ष  समय और धन की बचत कर मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखें, इस लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा के मध्यस्थ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पैरा वैधानिक स्वयंसेवक एवं सेविकाओं का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-mahila-samiti-organizes-blood-donation-camp/">धनबाद

: मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही