Search

 
 
 

धनबाद: लोक अदालत में हुआ 29 विवादों का निपटारा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित लोक अदालत में शनिवार 27 अगस्त को विभिन्न तरह के 29 मुकदमों का निपटारा किया गया. एक लाख 53 हजार 540 रुपये की रिकवरी की गई. इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि मुकदमों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर 12 बेंच का गठन किया गया था. [caption id="attachment_401745" align="aligncenter" width="260"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jila-judge-260x300.jpeg"

alt="" width="260" height="300" /> प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा[/caption] बेंच में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश टी हसन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव, स्वयंभू, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सत्यभामा, अंकित कुमार सिंह, मनोज कुमार इंदवार,  प्रज्ञेश निगम, सिविल जज राजीव त्रिपाठी, पीएलए के चेयरमैन पीयूष कुमार समेत सभी विभाग के पदाधिकारी व डालसा के पैनल अधिवक्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही