Search

 
 
 

धनबाद : बीएसएनएल घोटाला के तीन आरोपियों को 4-4 वर्ष की कैद

 
Dhanbad : बीएसएनएल, देवघर में केबल वर्क करने की आड़ में हुए चार लाख 62 हजार 982 रुपए के घोटाला कांड में सीबीआई, धनबाद की अदालत ने 10 अगस्त को फैसला सुनाया. अदालत ने कांड के नामजद आरोपी एसएस कुंडू व शिवशंकर यादव को चार-चार वर्ष की कैद व 80 हजार रुपए जुर्माना, जबकी शारदा कंस्ट्रक्शन पटना के प्रोपराइटर दीपक कुमार को 4 वर्ष की कैद व 30 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है.

गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई गॉडविन ने लगाई जमानत अर्जी

घर में अवैध हथियार रखने के एक मामले में गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान ने बुधवार को कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की. जमानत अर्जी पर सुनवाई 11 अगस्त को होगी. प्राथमिकी के मुताबिक बैंक मोड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आयन खान को 17 मई 2022 को पकड़ा था. उसने पुलिस को बताया था कि भूली ट्रेनिंग स्कूल के पास एक कमरे में प्रिंस खान, गॉडविन खान, बंटी खान समेत अन्य लोगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियार जमा कर रखा है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उस कमरे से अवैध हथियार बरामद किए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-decision-on-the-appeal-of-mla-dhullu-in-the-matter-of-taking-away-the-warranty-on-24/">धनबाद

: वारंटी को छुड़ा ले जाने के मामले में विधायक ढुल्लू की अपील पर फैसला 24 को  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही