Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार

Maithon : मैथन ओपी क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव निवासी नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 मार्च को जेल भेज दिया. दो आरोपियों विक्रम हांसदा व विशाल बाउरी को धनबाद जेल, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह, बरमसिया भेजा गया. घटना के संबंध में पीड़िता ने 19 मार्च की देर शाम मैथन ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा था कि तीनों आरोपी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके बाद मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. इधर, आरोपियों के पकड़े जाने पर उनके समर्थन में दर्जनों ग्रामीण मैथन ओपी पहुंचे और उन्हें निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की. लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी.

वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 26 जनवरी सरस्वती पूजा की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पोड़ाडीह गांव निवासी तीनों आरोपी उसे सरस्वती पूजा देखने के बहाने ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया.  घटना के संबंध में किसी को नहीं बताने के लिए उसे डराया-धमकाया. साथ ही वीडियो बनाकर अक्सर ब्लैकमेल भी करते थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-doing-better-in-saraswati-vidya-mandir-sinidih-rewarded/">धनबाद

: सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बेहतर करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही