Search

 
 
 

धनबाद : धनसार सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन साव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कियाहै. तीनों की गिरफ्तारी बुधवार की सुबह दहुआटांड़ से हुई है. वारदात में शामिल अन्य चार युवक अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में मंगलवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही पुलिस  ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दी थी. रात में सभी अपने घर से फरार थे. बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की कुछ आरोपी अपने घर आए हुए हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में चंदन साव के अलावा संजीत कुमार उर्फ गूंगा और रोहित कुमार उर्फ बहरा शामिल हैं.

घटना में गूंगा और बहरा का है अहम रोल

इस घटना में गूंगा और बहरा की अहम भूमिका रही है. पीड़िता ने बताया कि उसे स्टेशन से लेने के लिए गूंगा और बहरा आए थे. इन दोनों युवकों का असली नाम भी पीड़िता को नहीं पता था. दोनों ने ही पीड़िता को स्टेशन से लेकर चंदन साव तक पहुंचाया था. संजीत कुमार उर्फ गूंगा और रोहित कुमार उर्फ बहरा दोनों दहुआटांड़ के ही रहने वाले हैं. बाल कल्याण समिति भी पीड़िता से बात कर सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही