Search

धनबाद : चिरकुंडा में भारी मात्रा में शराब व गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

Maithon : चिरकुंडा थाना पुलिस ने शनिवार की रात पंचेत रोड में तीन नम्बर चढ़ाई के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा,  चिलम आदि के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों में विकास गोराई, मंगल गोराई व लुकन देवी शामिल हैं. ये शराब व गांजा की बिक्री कर रहे थे. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती ने चिरकुंडा थाने में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को तीन नंबर चढ़ाई क्षेत्र में पड़े पैमाने पर अवैध शराब व गांजा की ब्रिकी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी व्यक्तियों के घरों पर छपेमारी कर गांजा, शराब, बियर, चिलम आदि बरामद किया गया. तीन धंधेबाजों को भी पुलिस ने दबोच लिया. बरामद मादक पदार्थों में 4.850 किलोग्राम गांजा, पश्चिम बंगाल में बनी 50 बोतल देसी शराब, 32 बोतल बियर व 190 पीस चिलम शामिल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-voter-awareness-signature-campaign-conducted-among-morning-walkers/">धनबाद

: मॉर्निंग वॉकर्स के बीच चलाया मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp