Search

धनबाद : स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार 3 किशोर घायल, एक गंभीर

Jharia : झरिया (Jharia) में 12 फरवरी की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोर घायल हो गए. घाटना झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहिर स्थित पेट्रोल पंप के समीप घटी. घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय  लोगों ने बताया कि झरिया थाना क्षेत्र के सुरतांड निवासी तीन नाबालिग लड़के अमर, दीपक व समीर बाइक संख्या JH10 BN 5575 से भागा से झरिया की तरफ आ रहे थे. तभी झरिया से सिंदरी की ओर जा रही स्कोर्पियो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार तीनों किशोर गिर पड़े. स्कॉर्पियो का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. प्रतियक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों नाबालिग युवक हवा में उछल गए. बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तीनों किशोरों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले गए. गंभीर रूप से घायल अमर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफेर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ward-member-associations-new-committee-constituted-in-topchanchi-saryu-became-the-president/">धनबाद

: तोपचांची में वार्ड सदस्य संघ की नई कमेटी गठित, सरयू बने अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp