Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वाहन की चपेट में आने से 3 मवेशियों की मौत, विरोध में 4 घंटे सड़क जाम

Katras : बाघमारा (Baghmara) थाना क्षेत्र के बड़ा पांडेडीह बस्ती के समीप दुग्दा-भीमकनाली हिरक रोड पर 15 अप्रैल की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 दुधारु मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद 16 अप्रैल की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी. करीब चार घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम की खबर पाकर बाघमारा थाना के एएसआई मंदीप सिंह जवानों के सथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था. बजरंग दल व विहिप सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में सभी हाइवा व डंपर चालकों को बुलाकर उन्हें वाहन स्पीड से नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी. घटना होने पर मुआवजा देने की चेतावनी भी दी. चार घंटे बाद जाम हटा लिया गया. लोगों ने ग्रामीणो के सहयोग से सभी मृत मवेशियों को दफना दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/property-worth-lakhs-including-truck-burnt-to-ashes-in-two-incidents-of-fire-in-dhanbad/">धनबाद

में अगलगी की दो घटनाओं में ट्रक समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही