Dhanbad : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक उमेश दीक्षित ने कांड दैनिकी प्रस्तुत करने के लिए समय की याचना की. जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत ने दोनों मामलों में पुलिस को कांड दैनिकी प्रस्तुत करने का आदेश देते हुए 14 जून की तारीख निर्धारित की है. ज्ञात हो कि प्राथमिकी भौंरा ओपी के एसआई जीतेन्द्र कुमार की शिकायत पर जयराम महतो, खेमलाल महतो, विशाल महतो, अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई थी. जबकि दूसरी प्राथमिकी विनोद कुमार पांडे की शिकायत पर करण महतो, खेमलाल महतो, विशाल महतो, दिनेश महतो, रंजीत महतो, सुशील महतो, गया राम महतो, सचिन महतो, अशोक महतो, भीम महतो, अंगद महतो, मखन लाल महतो, अर्जुन महतो, युद्धिष्ठिर महतो, समेत अन्य के विरुद्ध दर्ज की गई थी.
धनबाद : जेबीकेएसएस अध्यक्ष जयराम महतो की जमानत पर सुनवाई समेत कोर्ट की 3 खबरें
Last Updated: Jun 07, 2024 12:00 AM (IST)