Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मनईटांड़ भोक्ता मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 20 से

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के मनईटांड़ स्थित भोक्ता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 20 मई से शुरू होगा. यह जानकारी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष मदन महतो ने 8 मई को प्रेसवार्ता में दी. अनुष्ठान की शुरुआत भव्य कलशयात्रा से होगी, जिसमें पांच हजार महिलाएं लेंगी. अगले दिन शिवलिंग को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया जायेगा. अंतिम दिन 22 मई को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन व महाभंडारा का आयोजन होगा. अध्यक्ष ने बताया कि भोक्ता मंदिर पिछले 40 सालों से लोगों की आस्था से जुड़ा है. यहां हर साल चड़क पूजा होती है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रेसवार्ता में राणा चट्टोराज, कमल महतो, मुकेश महतो, दिनेश महतो, आलो चट्टराज, भीम महतो, धनंजय महतो, अभिषेक श्रीवास्तव, सुभाष महतो, सृष्टि महतो, अजय महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-in-bathinda-fall-had-left-the-house-a-day-before-with-a-bike/">धनबाद

: भटिंडा फॉल में मिला युवक का शव, एक दिन पहले बाइक लेकर निकला था घर से  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही