Dhanbad : धनबाद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सड़क सुरक्षा पर चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला का 23 जून को समापन हुआ. निजी कंपनी होंडा मोटर्स की ओर से आयोजित कार्यशाला में संस्थान में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा की बारीकियों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के जरिए समझाया गया. विद्यार्थियों से नई गाड़ियां चलवाकर सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए. विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं भी कराई गईं. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य उपेंद्र कुमार सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राकेश कुमार और प्रशिक्षण पदाधिकारी सौरभ कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ. होंडा मोटर्स की ओर से संजीत सिंह व उनकी टीम ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-add-dropout-children-back-to-school-get-them-enrolled-bdo/">धनबाद
: ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ें, उनका नामांकन कराएं- बीडीओ [wpse_comments_template]
धनबाद : आईटीआई में सड़क सुरक्षा पर 3 दिनी कार्यशाला का समापन
Leave a Comment