Search

 
 
 

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में मिले 3 डेंगू के मरीज, प्रबंधन हुआ सतर्क

 

बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश

Dhanbad : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में 11 सितंबर को डेंगू जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 13 संदिग्ध मरीजों का सेंपल लिया, जिसमें 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. [caption id="attachment_755747" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/dr-u-k-ojha-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> डॉक्टर यू के ओझा[/caption] यह जानकारी शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर यू के ओझा ने शुभम सन्देश को दी. उन्होंने कहा कि सोमवार 11 सितंबर से डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच एसएनएमएमसीएच अस्पताल में शुरू की गई है . एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि 11 सितंबर को जांच में 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. मामले पर नजर रखी जा रही है. बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा घर के अन्य सदस्यों की भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जाएगी. [caption id="attachment_755749" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/anil-kumar-adhikshak-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार[/caption] उन्होंने कहा कि एसएनएमएमसीएच में डेंगू के इलाज का पर्याप्त इंतजाम है. डरने की नहीं, सावधानी  की जरूरत है. स्वास्थ विभाग की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जा कर जमा पानी की निकासी व ब्लीचिंग का छिड़काव कर रही है. स्थानीय लोगों से भी अपील है कि वह आस पास स्वच्छता बनाये रखें. गंदे पानी का जमाव न होने दें ब्लीचिंग का छिड़काव करें. अगर जरूरत पड़ी तो स्वास्थ विभाग की भी मदद लें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही