Search

 
 
 

धनबादः युवक समेत परिवार के 3 लोग भठिंडा फॉल में गिरे, गोताखोरों ने बचाया

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से आए एक परिवार के साथ हुई, जो फॉल के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले रहा था. इसी दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बहने लगा.
 

Dhanbad : धनबाद के पुटकी स्थित भठिंडा फॉल में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. सेल्फी लेने के दौरान एक युवक फिसलकर फॉल में गिर गया और तेज धारा में बहने लगा. उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी और पिता भी पानी में गिर पड़े. स्थानीय गोताखोरों की तत्परता और साहस ने तीनों की जान बचा ली. यह घटना दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से आए एक परिवार के साथ हुई, जो फॉल के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले रहा था. इसी दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बहने लगा. उसे डूबते देख पिता और पत्नी भी उसे बचाने के प्रयास में पानी में कूद गए. तीनों करीब 100 से 200 मीटर तक पानी में बह गए.

सूचना मिलते ही विनोद विहार स्मारक समिति से जुड़े स्थानीय गोताखोर नीतीश, मनोरंजन व लखी राम तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना देर किए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला. परिवार के सदस्य घटना के बाद बेहद डरे हुए थे. थोड़ी देर विश्राम के बाद वे अपने घर लौट गए.
विनोद विहार स्मारक समिति के अध्यक्ष संदीप महतो ने बताया कि लगातार सैलानियों से खतरनाक क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की जाती है. हर बार सुरक्षा के तहत रस्सी, ट्यूब और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाती है, लेकिन लोग अक्सर सेल्फी के चक्कर में खतरे को नजरअंदाज कर देते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं.

 सोमवार की घटना के बाद समिति की ओर से फॉल क्षेत्रं के आसपास रस्सी और ड्रम की मदद से सुरक्षा घेराव किया गया. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
वहीं, इस साहसिक कार्य के लिए पुटकी इंस्पेक्टर वकार हुसैन और मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने तीनों गोताखोरों को बुके और साल भेंट कर सम्मानित किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे साहसी लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही