Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा में परिवार के 3 सदस्यों की घर वापसी, दोबारा हिंदू धर्म अपनाया

Advertisement
Advertisement
Maithon : विश्व हिंदू परिषद के घर वापसी कार्यक्रम के तहत 29 जून गुरुवार को चिरकुंडा में एक ही परिवार 3 सदस्यो ने घर वापसी करते हुए पूरे विधान-विधान से दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया. घर वापसी के मौके पर चिरकुंडा झरियापाड़ा निवासी अजय यादव ने बताया कि उन्होंने पत्नी अनीता देवी और भाई विजय यादव के साथ कुछ वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के कुल्टी जाकर ईसाई धर्म अपना लिया था. बाद में उन्हें अपने इस कृत्व पर ग्लानी होने लगी. महसूस होने लगा कि प्रलोभन में आकर सनातन हिंदू धर्म को छोड़ना बहुत बड़ी भूल थी. परिवार ने गुरुवार को चिरकुंडा के पंचेत रोड में तीन नंबर चढ़ाई स्थित मां ताराचंडी मंदिर में आकर विहिप के ग्रामीण जिलाध्यक्ष निलय गड्डयान की मौजूदगी में पंडित वीरेन्द्रनाथ लायक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुनः हिंदू धर्म को अपनाया. उन्होंने यह संकल्प लिया कि अब बिना किसी दबाब के जीवन भरसनातन धर्म ही मानेंगे. मौके पर अजीत सिह, शंभु साव, दुलाल बाउरी, अभिजीत गोराई, कृष्णा रजक, भीम शर्मा, सुनील पंडित, सचिन सिंह, चिन्मय घोष, विक्की साव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-should-take-advantage-of-the-welfare-schemes-of-the-state-government-lakhi-soren/">धनबाद

: राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण- लखी सोरेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही