Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में तेज आवाज के साथ 3 घर व एक गोडाउन जमींदोज, बाल-बाल बचे लोग

 

बीसीसीएल एरिया चार की घटना, दर्जनों बकरियों की मौत

Katras : बीसीसीएल एरिया चार के लकड़का 9 नंबर में सोमवार की सुबह भू-धंसान की घटना में तीन आवास और एक गोडाउन जमींदोज हो गए. घटना में करीब 12 बकरियों की मौत हो गई, जबकि परिजन बाल-बाल बच गए. घटनास्थल पर करीब 40 फीट चौड़ा 15 फीट गहरा गोफ बन गया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह अचानक जमीन के अंदर से जोरदार आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते घर की जमीन गर्म होने लगी. अनहोनी की आशंका से सभी लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकल गए. कुछ ही देर बाद एक-एक कर तीन घर जमींदोज हो गए. आवासों में रखे सारा सामान भी जमीन के नीचे समा गए. जानकारी के अनुसार, भू-धंसान की घटना में राजेश भारती, दिलीप भारती, नारायण भारती का घर व राजेश साव की कैटरिंग का गोडाउन जमींदोज हुए हैं. सभी के घरों की सामग्री व नकदी जमीन के नीचे चली गई. पास स्थित राजकुमार भारती और मो. जाहिद के आवास में भी दरारें पड़ गई हैं. इन लोगों ने भी अपने-अपने घर का सामान बाहर निकाला. लोगों ने बताया कि वे यहां पिछले 20 वर्षो से रह रहे हैं. नारायण भारती का सारा सामान समेत दर्जन भर बकरियां जमींदोज हो गईं. इधर, बीसीसीएल एरिया चार के जीएम एमएस दूत ने बताया कि जिस जगह घटना घटी है, वह डेंजर जोन है. लोगों को नोटिस दिया जा चुका है, इसके बावजूद कोई जगह खाली करने को तैयार नहीं है. बीसीसीएल पुनर्वास को तैयार है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-task-force-seized-30-tons-of-illegal-coal-from-suranga///////">धनबाद

: टास्क फोर्स ने सुरंगा से 30 टन अवैध कोयला किया जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही