Search

 
 
 

धनबाद : 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

 
 Dhanbad :  23 अक्टूबर को अपह्रत 13 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा है. अपहरणकर्ताओं ने अपह्रत के परिजनों से मोबाइल वाट्सएप कालिंग से दो लाख रुपये की फिरौती क्यूआर कोड के माध्यम से मांग रहा था. अपह्रत बच्चा साहेबगंज के तीन पहाड़ी का रहने वाला है. पुलिस ने मोबाइल कालिंग के आधार पर नाटकीय ढंग से स्कार्पियो सहित तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जबकि एक अपहरणकर्ता भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/more-than-130-people-burnt-by-firecrackers-reached-hospitals-in-ranchi-four-admitted/">रांची

के अस्पतालों में पहुंचे पटाखों से जले 130 से अधिक लोग, चार भर्ती

पुलिस ने स्कार्पियो किया जब्त

साहेबगंज तीन पहाड़ी निवासी अपह्रत नाबालिग के चाचा पांडु नोनियां की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आयी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की गई. अपह्रत युवक के चाचा ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ जोगता अपने रिश्तेदार संजय नोनियां के घर दीपावली मनाने के लिए गया था. 23 अक्टूबर को पटाखा खरीदने के लिए लोयाबाद गया था, जहां से अपहरणकर्ताओं ने नाबालिग का अपहरण कर लिया. मोबाइल वाट्सएप कालिंग से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. वाट्सएप कालिंग के दौरान फोटो आने पर जब वह अपने रिश्तेदार को दिखाया तो अपहरणकर्ता को पहचान लिया. पहचान लोयाबाद निवासी विकास नोनियां के रुप में की गई. ट्रेसिंग होते ही वह लोयाबाद थाना पहुंचा और पुलिस से भतीजे का अपहरण विकास नोनियां द्वारा कर किये जाने की लिखित शिकायत की. गिरफ्तार अपहरणकर्ता में विकास नोनियां, राजा हसन और अरविंद रवानी है, जबकि फरार अर्जुन नोनिया बंगाल का रहने वाला है. पुलिस ने प्रयुक्त स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है. इस मामले का उदभेदन करने में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, एसआई निरंजन महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/cbse-has-issued-two-instructions-students-should-focus-on-sports-and-internal-test-should-be-completed-before-cold/">रांची

: छठ घाटों की इतनी जल्दी सफाई बनी चुनौती [wpse_comments_tempate]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही