Search

धनबाद : 240 सीएफटी अवैध बालू लदे 3 मिनी ट्रक जब्त, केस दर्ज

Dhanbad : धनबाद के एसडीओ उदय रजक के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने गुरुवार की सुबह खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने शहर के हीरापुर पार्क मार्केट में विवेकानन्द चौक के पास से अवैध बालू लदे 3 मिनी ट्रक (टाटा 407 वाहन)  को पकड़ा. जांच दल को देख वाहनों के चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले. जब्त दो मिनी ट्रकों पर 100 -100 सीएफटी व तीसरे मिनी ट्रक पर 40 सीएफटी अवैध बालू लोड था. टीम ने तीनों वाहनों को जब्त कर धनबाद सदर थाना को सुपुर्द करते हुए वाहन मालिक व चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. छापेमारी टीम में एसडीओ के अलावा खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक, सुमित प्रसाद, विजय करमाली, बसंत उरांव व पुलिस के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/kalpana-broke-her-silence-on-champai-case-said-it-would-have-been-better-to-have-expressed-her-views-to-the-party-president/">चंपाई

मामले में कल्पना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपनी बातें पार्टी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा होता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp