Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए

 
Katras : कतरास में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर शनिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाया है. ज्ञात हो कि लड़की के साथ 15 दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी. आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे. परिजनों ने इसकी शिकायत कतरास थाना मे की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह एक युवक सिद्धार्थ सिंह को जेल भेज दिया था. तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को पूछताछ के बाद शनिवार को बाल सुधार गृह भेजा गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-worker-dies-during-treatment-son-gets-job/">धनबाद

:  इलाज के दौरान बीसीसीएल कर्मी की मौत, बेटे को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही