Search

 
 
 

धनबाद : दिगंबर जैन मंदिर कतरास में लाखों की चोरी समेत अपराध की 3 खबरें

 
Katras : चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए रविवार की देर रात कतरास थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चांदी के बर्तन सहित लाखों रुपए की सामग्री की चोरी कर ली. पॉस इलाका व थाना के निकट से चोरी की घटना से लोग पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहे हैं. खबर पाकर सोमवार की सुबह पुलिस ने मंदिर पहुंच कर कमेटी के लोगों से जानकारी ली. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का भी अवलोकन किया. वहीं मंदिर कमेटी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. मंदिर कमेटी के अनुसार चोरों ने मंदिर में रखे चांदी की पाण्डु शिला एक पीस, जेवर दो पीस, पंचमैक पांच पीस, अष्टमंगल आठ पीस, कलश चार पीस, दीया 48 पीस सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई है.

कोलियरी वर्कशॉप के स्टोर में सेंधमारी कर चोरी

Tetulmari : तेतुलामारी कोलियरी वर्कशॉप के स्टोर रूम में चोरों ने रविवार की देर रात सेंधमारी कर करीब 150 फीट कॉपर केबल ले भागे. घटना की खबर पाकर कंपनी अधिकारी तेतुलामारी पुलिस व सीआईएसएफ घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल की. चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध मारकर स्टोर रूम में प्रवेश किया और केबल सहित कई अन्य कीमती पार्ट-पुर्जे लेकर चलते बने. कोलियरी के इंजीनियर धीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना आला अधिकारियों सहित सीआईएसफ व स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.

महुदा में चोरी करते एक गिरफ्तार

Mahuda : महुदा बस्ती स्थित डीआर एग्रो बकरा फॉर्म में रविवार की रात बोलेरो वाहन से चोरी करने आए एक चोर को फार्म के मालिक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दबोच लिया. बाद में उसे भाटडीह ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन भी जब्त किया है. घटना में शामिल तीन चोर भागने में सफल रहे. पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसके साथियों को चिन्हित करने में लगी है. फार्म मालिक रिजवान अंसारी ने बताया कि रात करीब एक बजे तीन लोग बकरा फार्म का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे खस्सी को बाहर निकाल रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में बैठे एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए. युवक ने पूछताछ में अपना नाम बिट्टू राज बताया है. वह पुटकी श्रीनगर का रहने वाला है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hrl-md-visits-sindri-factory-pm-to-inaugurate-on-27th//">धनबाद

:  हर्ल के एमडी ने किया सिंदरी कारखाने का दौरा, पीएम 27 को करेंगे उद्घाटन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही