Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेयजल की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

पीएचईडी अधिकारियों को डीसी का निर्देश- काम समय पर पूरा करें, गुणवत्ता का रखें ख्याल

Dhanbad : धनबाद के डीसी वरुण रंजन ने कहा कि जिले में चल रही पेयजल से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पेयजल विभाग के अधिकारी जल जीवन मिशन के तहत सभी प्रखंडों में भ्रमण कर जल की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल, घरेलू  कनेक्शन, गंदे पानी का प्रबंधन, स्वच्छ्ता आदि के बिंदु पर विशेष ध्यान दें. डीसी गुरुवार को समाहरणालय में  पीएचईडी (1 और 2), एसबीएम, जेजेएम एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे.उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. सभी योजनाओं को समय पर पूरा करें. डीसी ने पदाधिकारी को कहा कि सभी एरिया पर वर्कआउट करें.जहां पानी टंकी की आवश्यकता है उसका प्रपोजल बनाकर रिपोर्ट सौंपें. इसके अलावा उन्होंने जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति, लोड शेडिंग, पावर सबस्टेशन की स्थिति, ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, ब्रेक डाउन होने पर लाइन रिस्टोर करने की अवधि, मासिक बिलिंग की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की.

झमाडा के पूर्व कर्मियों के आश्रित 30 अक्टूबर को करेंगे भिक्षाटन  

Dhanbad : झमाडा के पूर्व कर्मियों के दर्जनों आश्रित नौकरी की मांग को लेकर 30 अक्टूबा को भिक्षाटन करेंगे. अपने परिवार के सदस्यों के साथ झमाडा  ऑफिस से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक भिक्षाटन करते हुए प्रदर्शन करेंगे. ज्ञात हो कि पूर्व कर्मियों के आश्रित नियोजन की मांग को लेकर 22 फरवरी 2022 से लगातार 604 दिनों से झमाडा कार्यालय के सामने तंबू लगाकर धरना दे रहे हैं. विक्की कुमार राम, सुभाष कुमार महतो, नसीम खान, इंद्रजीत सिंह व प्रेम चंद कुमार समेत अन्य आश्रितों ने बताया कि नगर विकास के निर्देश के बावजूद झमाडा प्रबंधन उन्हें नौकरी नहीं दे रहा है.

खेल महोत्सव के शुभंकर `बाघा` का हुआ लोकार्पण

Dhanbad : सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित समारोह में आगामी खेल महोत्सव "शौर्य 2023" के शुभंकर "बाघा" का लोकार्पण किया गया. लोकार्पण विद्यालय के संयुक्त निदेशक अनूप सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि असीम शौर्य, साहस व शक्ति का प्रतीक बाघा खिलाड़ियों में जोश भरेगा. ज्ञता हो कि 30 व 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले खेल महोत्सव में सेंट जेवियर्स स्कूल के 570 छात्र-छात्राएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे. इस अवसर पर स्कूल के उप-प्राचार्य कृष्णा विश्वास, को-ओर्डिनेटर झुंपा सिंह, चांदनी त्रिगुणायत, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष सत्यम राय, सदन अध्यक्ष इवा सिंह, प्रियंका, कविता, धर्मेन्द्र मिश्र, व सुधीर राय उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-bags-of-inter-answer-sheets-stolen-from-plus-two-high-school-govindpur/">धनबाद

: प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर से इंटर की 25 बोरी उत्तर पुस्तिकाएं चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही