Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल के जीएम को जान मारने की धमकी समेत 3 खबरें एक साथ

 

जीएम ने सरायढेला थाने में दी लिखित शिकायत

Dhanbad : बीसीसीएल के जीएम सेल्स (हेडक्वार्टर) हितेश वर्मा को फोन पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. यह धमकी एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के कुंभनाथ सिंह ने दी है. मामले को लेकर जीएम ने सरायढेला थाने में लिखित शिकायत की है. थाने में दिए आवेदन में जीएम हितेश वर्मा ने कहा है कि मंगलवार दिन के करीब 3 बजे एक मामले को लेकर कुंभनाथ सिंह ने उन्हें फोन किया था. बात नहीं बनने पर वह गाली-गलौज करने लगा. उन्होंने फोन काट दिया. इसके बाद शाम 7:30 बजे करीब छह लोग उनके आवास पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी. कहा कि बात नहीं मानने पर गाड़ी चढ़ाकर मार देंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हत्यारोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

Dhanbad : बुजुर्ग की हत्या करने के आरोपी दयानंद कुमार के घर में मंगलवार को सरायढेला थाना पुलिस ने कुर्की-जब्ती की. पुलिस घर से सारा सामान जब्त कर ले गई है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तीन मई 2020 को प्रेम यादव नामक बुजुर्ग को सिर पर लाठी-डंडे से प्रहार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया गया था. एक सप्ताह बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. इसमें मामले में प्रेम यादव के पुत्र योगेंद्र यादव के बयान पर दयानंद यादव, सरिता देवी, विनिता देवी, कन्हैया यादव, विपिन यादव, राजपाल यादव और बमबम यादव पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में चार आरापियों को जमान मिल चुकी थी. कुछ दिन पहले कन्हैया यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, मगर दयानंद कुमार, सरिता देवी और विनिता देवी फरार चल रहे हैं.

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Baliapur : सड़क दुघर्टना में घायल रखितपुर निवासी युधिष्ठिर महतो की सोमवार की रात मौत हो गई. वह प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के पास 15 दिसंबर की शाम सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये थे. उन्हें शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था. बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने 3 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी.  सोमवार की आधी रात घर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें फिर जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से  उनकी पत्नी शोभा देवी, पुत्री अमीषा कुमारी, मनीषा कुमारी, पुत्र संजीत महतो व वृद्ध पिता सुबल महतो का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-rape-of-tribal-woman-accused-youth-arrested/">साहिबगंज

: आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही