Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राष्ट्रीय जूनियर पावरलिफ्टिंग में कतरास के 3 खिलाड़ियों ने जीता मेडल

Katras : तमिलनाडु के  कुआटॉलम में संपन्न राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कतरास के 3 खिलाड़ियों आयुष गुप्ता, शकरूदीन शाह व अभिषेक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कतरास व झारखंड का नाम रोशन किया है. तीनों खिलाड़ी आर्य व्यायामशाला व योग मंदिर कतरास से जुड़े हैं. आयुष गुप्ता ने 59 किलो वर्ग में 540 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने बेंच प्रेस, स्क्वाट व ओवरऑल में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. उन्हें सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सेकंड स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया के खिताब से भी नवाजा गया. वहीं, 66 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद शकरूदीन शाह ने 645 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल, जबकि अभिषेक सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. चैंपियनशिप में पूरे भारत से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. व्यामशाला के तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर व्यायामशाला के अध्यक्ष  विजय कुमार झा, गुरुजी दुर्गाराम, धनबाद बार के वरीय अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य, सचिव रणधीर बर्मन, संगठन सचिव दीपक गुप्ता, अभय बर्मन, राजेश सिंह, भरत भाई कांछा, संतोष प्रभाकर,मो. फेजान, विक्की रवानी, मो. कौशर आदि उन्हें शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mr-vaccination-campaign-slowed-down-due-to-summer-vacation-in-schools-cs/">धनबाद

: स्कूलों में गर्मी की छुट्टी से धीमा पड़ा एमआर टीकाकरण अभियान- सीएस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही