Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला ट्रकों से रंगदारी को लेकर धनसार में 3 राउंड फायरिंग, भगदड़

Dhanbad : धनबाद के धनसार स्थित कांटाघर के पास 12 जून की शाम ट्रक से रंगदारी मांगने व वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई. इसी दौरान स्कार्पियो से आए एक युवक ने पिस्टल निकालकर 3 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी. फायरिंग के बाद वहां भगदड़ मच गई. सूचना पाकर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर आरके ठाकुर दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. लेकिन पुलिस के आने से पहले ही गोली चलने वाला युवक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया. स्कार्पियो पर आधा दर्जन लोग सवार थे. सीआईएसएफ और पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि गोली किस कारण चलाई गई है. स्कॉर्पियो से आए युवक कौन थे, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. कोलियरी प्रबंधक ने अब तक शिकायत नहीं की है. धनसार कोलियरी के पीओ जीके मेहता ने बताया कि कोयला चोरी को लेकर दो गुटों में तनाव हुआ है. स्कार्पियो से आए एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी. वहीं, सूत्रों का कहना है कि एक पक्ष के लोग धनसार कांटाघर के समीप डीओ ट्रक वालों से रंगदारी लेते हैं. वहां अक्सर पांच संदिग्ध लोगों को अक्सर देखा जाता है. पास की काली बस्ती के कुछ लोग वर्चस्व कायम करना चाहते हैं. पिछले महीने से वहां तनाव चला आ रहा है. आज की फायरिंग इसी सिलसिले में हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही